आगंतुक गणना

5495482

देखिये पेज आगंतुकों

किसान दिवस

भा. कृ. अनु. प. केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के "फॉर्मर फर्स्ट परियोजना" के अंतर्गत मॉल प्रखंड के अंगीकृत गांव ढखवा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. मनीष मिश्रा ने किसानों को बागवानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने एकीकृत कीटनाशक प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, एवं बैगिंग तकनीक की जानकारी देते हुए किसानों को निर्यात की संभावनाओं के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम अवध राम ने ऑर्गेनिक खेती के महत्व और उसके लाभों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और इसके आर्थिक लाभों पर विस्तार से समझाया। इस अवसर पर किसानों को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का वितरण किया गया ताकि वे अपने बागों में पोषण प्रबंधन को बेहतर कर सकें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित 40 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. संजय कुमार सिंह और रोहित जैसवाल द्वारा किया गया।